Tuesday, May 1, 2018

जनाक्रोश रैली में महिला कांग्रेस ने दिखाया दम

चंडीगढ़ योगराज शर्मा, आज की दिल्ली।
रविवार को दिल्ली में आयोजित जनाक्रोश रैली में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने अपना दम दिखाया और भाजपा सरकार की जड़ें हिलाने का ऐलान कर दिया। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने दिल्ली में जनाक्रोश रैली की सफलता पर कार्यकत्र्ताओं को बधाई दी है। सुमित्रा चौहान ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि इस जनाक्रोश को अब जन आंदोलन बना दो। तिरंगे रंग में रंगी हरियाणा की महिलाएं रैली में अलग दिख रही थी। सुमित्रा चौहान ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह रैली मोदी सरकार को उखाड़ फैकने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। राहुल गांधी ने इस रैली में बदलाव की बात की है और कहा है कि आज देश में सब तरफ आक्रोश है। इस रैली में बदलाव का नारा दिया गया है, जो मोदी सरकार एवं हरियाणा सरकार को बदलकर एक सूत्र में बंधी कांग्रेस की सरकार लायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाईचारा कायम करने के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं का आहवान किया कि वह राहुल गांधी के निर्देशानुसार अपने क्षेत्र में काम पर जुट जाएं। सुमित्रा चौहान ने कहा आज अत्याचार से कुचले हुये दलितों का आक्रोश है। भूखे अन्नदाता, बेबस किसानों का आक्रोश रैली में देखने को मिला। अपमान और असुरक्षा से पीडि़ताएं बड़ी संख्या में इस रैली में पहुंची। रंजीता मेहता ने कहा कि इस रैली में बेरोजगार एवं त्रस्त प्रणाली से पीडि़त युवाओं का आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से त्रस्त व्यापारियों ने राहुल गांधी के साथ मजबूत करने का संकल्प लिया है। हम हैं हरियाणा की बेटियां सुमित्रा चौहान ने आइएएस परीक्षा में अव्वल आने वाली बेटियों को दी बधाई चंडीगढ़ 30 अप्रैल। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने सिविल सर्विस की परीक्षाओं में अव्वल आने वाली बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं। सुमित्रा चौहान ने कहा कि एक बार फिर से हरियाणा की बेटियों ने अव्वल आकर यह साबित कर दिया है कि वह किसी से कम नहीं है और वह हर मुशकिल का डटकर सामना करती हैं। चाहे पढ़ाई की बात हो या खेल की, ब्यूटी कंटेस्ट से लेकर सीमा सुरक्षा की बात हो, इस फिल्ड में हरियाणा की बेटियां अपना दम दिखा रही हैं। मानुषी छिल्लर ने मिस वल्र्ड 2017 जीता था। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में साक्षी मलिक, फौगाट बेटियां सभी के लिए उदाहरण है। सुमित्रा चौहान ने कहा कि सिविल सर्विस परीक्षा में हरियाणा की बेटियां टॉप रैंक हासिल करने में कामयाब रहीं। हरियाणा महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने भी आइएएस में उत्र्तीण रहने वाले हरियाणा के बेटे—बेटियों को शुभकामनाएं दी हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.