Thursday, April 23, 2020

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और स्थायी समिति के अध्यक्ष ने की उपराज्यपाल महोदय से मुलाकात

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष और स्थायी समिति के अध्यक्ष ने की उपराज्यपाल महोदय से मुलाकात
दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्षए श्री रामवीर सिंह विधुडी और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्षए श्री जय प्रकाश ने आज दिल्ली के उपराज्यपाल माननीयए श्री अनिल बैजल से मुलाकात कर उत्तरी दिल्ली नगर निगम की वित्तीय स्थिति से अवगत करवाया। श्री जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली सरकार उत्तरी दिल्ली नगर का देय फंड नहीं दे रही है जिसकी वजह से निगम को बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु उत्तरी दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारीए डॉक्टरए नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ दिन.रात कार्य कर रहे है। दिल्ली सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष 2020.21 की पहली तिमाही का अनुदान जारी नहीं किया हैए जिस की वजह से उत्तरी दिल्ली नगर निगम पिछले दो महीनों से अपने कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकी है। उन्होंने उपराज्यपाल मोहदय को दिल्ली सरकार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम की देय राशि जल्द से जल्द देने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया। इसके साथ ही स्थायी समिति के अध्यक्षए श्री जय प्रकाश ने आज सांसद श्री विजय गोयल से मुलाकात कर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कोरोनावायरस की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि निगम तीन ष्सष् स्वच्छताए सैनिटाइजेशन व सामाजिक दूरी जैसे तीन मुख्य बिंदुओं पर कार्य कर रही हैए ताकि दिल्ली में कोरोनावायरस को फैलने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी दिन.रात दिल्ली के नागरिकों की सेवा में लगे हुए है।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.