Tuesday, December 29, 2020

कांग्रेस एक विचार धारा का नाम है जिसने भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।- चौ0 अनिल कुमार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया - कांग्रेस सेवादल  के कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम और राष्ट्रीय गान भी गाया।


कांग्रेस एक विचार धारा का नाम है जिसने भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।- चौअनिल कुमार


सभी 70 विधानसभाओं में ‘‘तिरंगा यात्रा’’  का आयोजन किया गया।






नई दिल्ली, 28 दिसम्बर, 2020 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस का झंडा फहराया और कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम एवं राष्ट्रगान भी गाया गया।


कांग्रेस स्थापना के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी 70 विधानसभाओं में ‘‘तिरंगा यात्रा’’ का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व सांसदपूर्व विधायकनिगम पार्षदपूर्व निगम पार्षदचुनाव लड़े प्रत्याशीब्लाक अध्यक्ष सहित अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार आज चॉदनी चौक जिला कांग्रेस द्वारा हौज काजी चौक पर आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुएयात्रा हौज काजी चौकचावडी बाजार से तुर्कमान गेट तक निकाली गईजिसका आयोजन चॉदनी चौक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मौहम्मद उस्मान ने किया। तिरंगा यात्रा में चौअनिल कुमार के साथ उपाध्यक्ष मुदित अग्रवालअली मेहंदीपूर्व विधायक कुंवर करण सिंहनिगम पार्षद प्रेरणा सिंहजावेद मिर्जासंदीप गोस्वामी और परवेज आलम मुख्य रुप से मौजूद थे।


चौअनिल कुमार ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस एक विचार धारा का नाम है जिसने भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल के रुप में कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद देश को जो प्रगति और विकास की राह दिखाईउसका असर आज पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा की केन्द्र सरकार आज जिस प्रकार देश के उद्योग धंधों और औद्योगिक ईकाईयों का वर्गीकरण करके अपने चहेते पूंजीपतियों के हाथों में सौंपती जा रही हैउसकी आधारशिला कांग्रेस पार्टी ने देश को सरकार देते समय और संविधान बनाते वक्त बिलकुल भी नही रखी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार के गरीब विरोधी निर्णयों के कारण ही आज किसानोंमजदूरोंगरीबोंमध्यम और निम्न आय के लोगों का जीवन स्तर ध्वस्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आवाम विरोधी निर्णयों का जीता जागता उदाहरण पिछले एक महीने से चल रहा किसान आंदोलन है। किसानों को उनकी फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य के कारण आंदोलन करना पड़ रहा है।


चौअनिल कुमार ने कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी पूर्व सांसदोंपूर्व विधायकोंनिगम पार्षदोंब्लाक अध्यक्षों सहित कांग्रेसजनों आव्हान किया कि वे तिरंगे के साथ स्थापना दिवस पर #SelfiewithTiranga के तहत सोशल मीडिया के प्लेटफार्म Facebook, Twitter, Instagram or Youtube पर अपने पोस्ट डाले।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.