Tuesday, January 12, 2021

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द दिल्लीवासियां को कोविड वैक्सीन निशुल्क देने के अपने वायदे से पीछे हट रहे है- चौ0 अनिल कुमार

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द दिल्लीवासियां को कोविड वैक्सीन निशुल्क देने के अपने वायदे से पीछे हट रहे है- चौअनिल कुमार


मुख्यमंत्री अरविन्द द्वारा कोविड वैक्सीन निशुल्क देने के वायदा से पीछे हटने पर आर्थिक नुकसान झेल रहे दिल्लीवासियों को वैक्सीन वहन करने में अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी- चौअनिल कुमार





नई दिल्ली, 11 जनवरी, 2021 - दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द पर यह आरोप लगाया कि वे दिल्लीवासियों को निशुल्क कोविड वैक्सीन देने के अपने वायदे से पीछे यह कह कर हट रहे हैं कि वैक्सीन देने का काम केन्द्र सरकार का है। चौअनिल कुमार ने कहा कि यह बहुत ही आश्चर्य की बात है कि मुख्यमंत्री अरविन्द कोविड वैक्सीन देने आखिरी मौके पर पीछे हट रहे है जबकि उन्होंने दिल्लीवासियों को वैक्सीन निशुल्क देने का वायदा किया था। लेकिन अब उन्हें सच्चाई का अहसास हो गया है कि झूठ के सहारे ज्यादा नही चला जा सकता।


चौअनिल कुमार ने कहा कि कोविड वैक्सीन देने का वायदे को मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने यह सोचा होगा कि यह चुनावी वायदों जैसा है जिन्हें कभी पूरा नही किया जाता।  उन्होंने कहा कि अरविन्द सरकार दिल्लीवासियों को वैक्सीन देने की अपने खोखले वायदां की प्रतिबद्धता से पीछे हट गए जिससे कोविड संक्रमण के कारण आर्थिक नुकसान झेल रहे दिल्लीवासियों पर वैक्सीन वहन करने में अधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी जबकि वो संक्रमण का शिकार होने का खतरे के बीच रहे रहे। चौअनिल कुमार ने कहा कि इससे स्पष्ट हो जाता है कि कोविड-19 महामारी की जांच और मृत्यु दर नियंत्रण पर कितने गंभीर थे। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली सरकार समय पर सजग हो जाती जब मार्च, 2020 को दिल्ली में पहला कोविड केस आया थातो कोरोना वायरस इतनी तेजी से नही फैलता और हजारों लोग अपनी जान नही गंवाते।


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री बूटा सिंह को श्रद्धाजंलि दी गई।


दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौअनिल कुमार और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रभारी श्री शक्तिसिन्ह गोहिल ने आज गुरुद्वारे में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री बूटा सिंह को श्रद्धाजंलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने श्री बूटा सिंह जी की तस्वीर पर पुष्पाजंलि अर्पित की और कांग्रेस में उनकी सेवाओं को याद कियाउन्होंने कांग्रेस पार्टी नेता और केन्द्रीय मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।

  
आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती को राय बैरली दौरे पर दिल्ली की कांग्रेस सरकार के मॉडल की बात करनी चाहिए।- चौअनिल कुमार


चौअनिल कुमार ने आम आदमी पार्टी के विधायक श्री सोमनाथ भारती द्वारा राय बरैली में उकसाने वाले बयानों की आलोचना की। उन्होंने भाजपा कार्यक्रर्ताओं के द्वारा की गई हिंसा को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों का कुशासन में अरविन्द सरकार ने दिल्ली में भरपूर भ्रष्टाचार हुआ हैकोई भी वायदा पूरा नही किया और विकास कार्यों की प्राथमिकताओं के नाम सिर्फ दिल्लीवासियों को गुमराह किया है। चौअनिल कुमार ने कहा कि सोमनाथ भारती को दिल्ली मॉडल के प्रशासन की बात करके तुलना करनी है तो उन्हें कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के 15 वर्षों के शासन से तुलना करनी चाहिए। जिसमें विकासजिम्मेदारीप्रशासनिक पारदर्शिता और जनता की कल्याणकारी नीतियों के परिपूर्ण प्रशासन के सच्चे मॉडल की सरकार थी। जिसके कारण दिल्ली को दुनिया भर में सर्वेश्रेष्ठ मॉडल शहर के रुप में चुना गया।


दिल्ली कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार के नेतृत्व में कल उपराज्यपाल से मिलेगा।


दिल्ली कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष चौअनिल कुमार के नेतृत्व में कल मंगलवार 12 जनवरी, 2021 को दिल्ली के उपराज्यपाल श्री अनिल बैजल को राज निवास पर चॉदनी चौक में तोड़े गए हनुमान मंदिर के पुर्ननिर्माण के संबध में ज्ञापन सौंपेगेजिसे उत्तरी दिल्ली नगर निगम और अरविन्द सरकार की मिलीभगत करके तोड़े जाने के बाद दिल्ली के लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुची है।


No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.