Tuesday, January 12, 2021

प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी-आदेश गुप्ता

 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ‘’कुड़ियों दी लोहड़ी’’ कार्यक्रम में 123 बच्चियों को प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलवाए गए खाते का पासबुक सौंपा


प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी-आदेश गुप्ता






नई दिल्ली, 11 जनवरी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा लोहड़ी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘’कुड़ियों दी लोहड़ी’’ में हिस्सा लिया और 123 बच्चियों को प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलवाए गए खाते का पासबुक सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, प्रदेश कार्यालय मंत्री हुकम सिंह, वरिष्ठ नेता मूलचंद चावला, प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मोहिनी गर्ग सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं। महिला मोर्चा कार्यकर्ता अरुणा रावत, पूनम भाटी, रेणु सिंह, श्याम बाला, सारिका गुप्ता, सीमा निगम, वीणा पहाड़िया, टीना आहुजा, अर्चना कंसल और अनीता शर्मा ने प्रमुखता के साथ बच्चियों को प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना से जोड़ने का कार्य किया। 

प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा लोहड़ी का त्योहार बेटियों के नाम आयोजित करना इस बात का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है कि भाजपा बेटियों को सशक्त करने और उनके बेहतर भविष्य के लिए कार्य करने में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि बच्चियों के सुकन्या समृद्धि योजना में खाते खोलने का अभियान चलाने के लिए महिला मोर्चा बधाई के पात्र है। मोदी सरकार द्वारा देश की बेटियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए कई सारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक योजना सुकन्या समृद्धि योजना है और इस योजना के आर्थिक के साथ साथ सामाजिक आयाम भी महत्वपूर्ण है। इसमें जमा धन राशि पूर्णतः बेटियों के लिए ही होगी, जो उनकी शिक्षा एवं विवाह में उपयोगी होगें। यह योजना बालिकाओं के सशक्तिकरण के द्वारा भविष्य में नारी सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देगी।

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि लोहड़ी का त्योहार प्रायः शीतकालीन संक्रांति के अंत और रबी फसलों की कटाई का प्रतीक है लेकिन ऐसी मान्यता है कि मुगलकाल में दुल्ला भट्टी नाम का एक लुटेरा था जिसने हिन्दू लड़कियों को गुलाम के तौर पर बेचने का विरोध किया और उन्हें आजाद कराया। लोहड़ी के दिन उसके इस नेक काम के लिए गीतों के माध्यम से उसका आभार जताया जाता है। उन्होंने कहा कि हमने भी लोहड़ी का त्योहार बेटियों को समर्पित किया है और यह कामना करते हैं कि बालिकाओं का सर्वागींण विकास हो और वह समाज में मिसाल कायम करें।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.