Wednesday, March 17, 2021

ई दिल्ली, 16 मार्च। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज बाहरी दिल्ली जिला के सुल्तानपुरी माजरा विधानसभा के चार वार्डों सुल्तानपुरी ए, बी, सी एवं मंगोलपुरी डी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रवास बैठकें की।

 भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वह केजरीवाल सरकार के द्वारा सुल्तानपुरी जैसे सभी आरक्षित विधानसभाओं में नागरिक सुविधाओं की बदहाली को लेकर जन जागरण अभियान चलायें-आदेश गुप्ता



नई दिल्ली, 16 मार्च। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज बाहरी दिल्ली जिला के सुल्तानपुरी माजरा विधानसभा के चार वार्डों सुल्तानपुरी ए, बी, सी एवं मंगोलपुरी डी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रवास बैठकें की।

प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के आलावा प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह एवं जिला अध्यक्ष श्री बजरंग शुक्ला ने भी बैठकों को सम्बोधित किया। 

निगम पार्षद श्री सोहन लाल फौजी एवं मंडल अध्यक्षों सर्वश्री विजय गुप्ता, राहुल कंसल, हुकुम सिंह राठौर एवं ओम प्रकाश पासवान ने मंडलों के कार्यवृत प्रस्तुत किये।

अपने संबोधन में श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि सुल्तानपुरी विधानसभा ने लगातार आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पार्षद चुने हैं पर यह दुखद है की पुनर्वास कालोनियों एवं क्लस्टरों वाला यह क्षेत्र विकास से वंचित है, शिक्षा व्यवस्थाओं की कमी है और कोविड काल में तो यहाँ के लोगों के भारी कठनाईयों का सामना करना पड़ा क्योंकि आम आदमी पार्टी के चुने हुए जन प्रतिनिधियों से किनारा कर लिया था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह दुखद है कि अरविंद केजरीवाल आरक्षित विधानसभा क्षेत्रों को केवल वोट बैंक की तरह देखते हैं, चुनाव जीतने के लिये लोगों को फ्री बिजली का प्रलोभन तो दिया है पर इन पुनर्वास बस्तियों आदि में नागरिक सुविधायें देने पर बिलकुल ध्यान नहीं देते जिसके परिणामस्वरूप यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।

उन्होने कहा मैं भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वह केजरीवाल सरकार के द्वारा सुल्तानपुरी जैसे सभी आरक्षित विधानसभाओं में नागरिक सुविधाओं की बदहाली को लेकर जन जागरण अभियान चलायें।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.