Sunday, March 7, 2021

उत्तरी दिल्ली के महापौर ने मार्शल आर्ट खेलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

 

उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश से आज महापौर निवास पर मार्शल आर्ट खेलों के प्रतिनिधियों ने साथ मार्शल आर्ट खेलों को बढ़ावा देने व इसके आयोजन के संबंध में बैठक की।


 

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि दुनिया भर में मार्शल आर्ट्स खेल बहुत ही ज्यादा प्रसिद्ध है। मार्शल आर्ट्स को सेल्फ-डिफेंस से लेकर युद्ध कला में भी इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। ऐसा माना जाता है कि मार्शल आर्ट्स की उत्पत्ति एशिया में हुई थी। उन्होंने कहा कि इन खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर इन खेलो के आयोजन की आवश्यक्ता है। उन्होंने बताया कि जून माह में इन खेलों का आयोजन किया जाएगा जहा देश भर से खिलाडी इस प्रतियोगीता में हिस्सा लेंगे।

 

इस बैठक के दौरान नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री जनार्दन गहलोत, अंतरिम अध्यक्ष श्री सुरेश गोपी, अध्यक्ष, - श्री जयप्रकाश (जेपी) महापौर उत्तरी दिल्ली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - श्री नरेंद्र मोर, उपाध्यक्ष  श्री सतीश चौधरी, उपाध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष  श्री शरीफ बापू, उपाध्यक्ष श्री विवेक गोयल, महासचिव श्री शिव के पांचाल, संयुक्त सचिव श्रीमती परमजीत कौर, संयुक्त सचिव श्री श्रीराम चौधरी, संयुक्त सचिव श्री मनोज पांचाल, संयुक्त सचिव  सतीश जोशी, संयुक्त सचिव - सुश्री शिल्पी अरोड़ा कोषाध्यक्ष  श्री प्रेमजीत सेन, कार्यकारी सदस्य श्री विनय जोश व अध्यक्ष प्रोटोकॉल आयोग  श्री बलविंदर सिंह उपस्थित थे।  

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.