Wednesday, September 29, 2021

काग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यमुनानगर के जगाधरी में आयोजित महिला पंचायत को संबोधित करते

 कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे देश की आजादी की लड़ाई में महिलाओं ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पहली बार दुनिया ने देखा कि करोड़ों की संख्या में महिलाओं ने आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया और उनका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया।

       यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यमुनानगर के जगाधरी में आयोजित महिला पंचायत को संबोधित करते हुए कहीं। महिला पंचायत का आयोजन यमुनानगर कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष हरमीन कोहली द्वारा किया गया।

       कुमारी सैलजा ने कहा कि जहां पुरुषों का नाम लिया जाता हैवहां पर महिलाओं का भी नाम लिया जाता है। महारानी लक्ष्मीबाई का नाम लिया जाता हैजीनत महल का नाम लिया जाता हैकमला नेहरू का नाम लिया जाता है। सरोजिनी नायडूअरुणा आसफ अलीसुचेता कृपलानीन जाने कितनी महिलाएं उस समय हमारे आजादी के आंदोलन में कूद पड़ी थीं।

       कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत का खोखला नारा दिया जा रहा है। असली मायनों में बापू और देश के महान नेताओं ने देश को आत्मनिर्भर बनाया था। हमारी स्वाधीनता की लड़ाई में दुनिया को दिखाया कि कैसे शांति से देश आजाद किए जाते हैं।

       कुमारी सैलजा ने कहा कि आजादी के बाद हमारे महान नेताओं ने देश को आत्मनिर्भर बनाया था। डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने जो हमें अधिकार दिएउनसे भारत आत्मनिर्भर बना था। देश में विकास की झड़ी लगाकर जवाहरलाल नेहरू ने भारत को आत्मनिर्भर किया था। उन्होंने विकास के रास्ते पर आधुनिक भारत की नींव रखी थी। जवाहरलाल नेहरू जी हों या श्रीमती इंदिरा गांधी जी हों इन महान नेताओं ने हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाया था।

       कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सिर्फ खोखली बातें करती हैं। इनकी बात यदि सच होती तो देश के करोड़ों किसान और मजदूर सड़कों पर नहीं होते। हमारे अन्नदाताओं ने इस देश को आत्मनिर्भर किया और आज यह मोदी और खट्टर सरकार फिर से हमारे इन किसानों और मजदूरों को बड़ी-बड़ी कंपनियों के हाथों में बेचना चाहती है।

       कुमारी सैलजा ने कहा कि इस सरकार के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया गया। इस सरकार में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। हमारी बहन बेटियां घरों से निकलने में डरती हैं।

       कुमारी सैलजा ने कहा कि अगर यह भाजपा सरकार महिलाओं की पीड़ा को नहीं समझेगीतो इसे महिलाएं आईना दिखाएंगी। भाजपा नफरत की राजनीति करती है। जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

       कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर वर्ग की आवाज को उठा रही है। महिलाओं की पीड़ा को भी पुरजोर तरीके से कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाया जा रहा है। महिला कांग्रेस द्वारा हर स्तर पर महिलाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं। इसके लिए महिला कांग्रेस बधाई की पात्र है।

       इस अवसर पर हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाजपूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जरपूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खानमीडिया कोऑर्डिनेटर निलय सैनीप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया इंचार्ज कपिल खेतरपालनिर्मला चौहान, किरण बाला जैनगीता रानीउषा कुमारउषा कमलसुमन सैनीराजबालारश्मिकरमनपाल कौरदीप्तिप्रवीणसरलामोनिका,  देवेंद्र सिंहशाम सुंदर बत्रादेवेंद्र चावलानरपाल गुर्जरअमरजीत सिंह कोहलीविनय कंबोजविक्की बिंद्रा हार्दिकगुरमीत सिंहलवली सिंहराय सिंह गुर्जर समेत अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.