Tuesday, October 19, 2021

नगर निगम चुनाव की तैयारियो में जुटी कांग्रेस, बूथ कमेटियों की मीटिंग- हरी किशन जिंदल

 


                                                                                                                                                                                            आज दिनांक 18-10-2021 आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरी किशन जिंदल नें बताया कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष हरी किशन जिंदल की अध्यक्षता मे जिले की शालीमारबाग विधानसभा के हैदरपुर ब्लाक मे रोड नं 26 के क्लस्टर एरिया मे मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत कई बूथों पर मीटिंग हुई ।


शालीमारबाग विधानसभा के हैदरपुर ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह के साथ बूथ नंबर 80 और 81 पर मीटिंग हुई, इसके अलावा कल वजीरपुर विधानसभा के सावन पार्क में ब्लॉक अध्यक्ष जनेश भडाना के नेतृत्व में और पश्चिम विहार ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी की मीटिंग हुई।


श्री जिंदल ने मीटींग में सभी उपस्थित साथिओ से कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से कार्य करने का आव्हान किया, जिससे निगम चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जा सके, हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोड़कर कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यो व पार्टी की नीतियों और भारतीय जनता पार्टी व आम आदमी पार्टी की नाकामियों की जानकारी लोगों को देंगे और फेसबुक व ट्विटर पर इससे संबंधित पोस्ट डालकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को इससे संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई व इलाके की मुख्य समस्याओं की जानकारी ली।


श्री जिंदल ने कहा कि भाजपा झुग्गी सम्मान यात्रा के नाम पर नौटंकी कर रही है, कांग्रेस की सरकार के समय में झुग्गी वासियों के लिये वजीरपुर विधानसभा के जेलरवाला बाग में 1600 फ्लैट बनवाये गये थे, उनको भाजपा व आप दोनो पार्टियो ने अभी तक झुग्गी वासियों को अलाट नही किया है उल्टा उनको किराये पर देने की योजना बनाई जा रही है, सरकार छठ पुजा पर रोक लगाकर छठ व्रत धारियों पुर्वांचल और मिथिलांचल की आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड कर रही है उनको सार्वजनिक रुप से छठ पूजा का त्यौहार मनाने की अनुमति देने की मांग की |

मीटींग में पुर्व विधायक प्रत्याशी चमन लाल शर्मा, सेवा दल जिलाध्यक्ष रविता पाल, ब्लॉक अध्यक्ष जनेश भडाना, बिजेन्द्र सिंह, गौरीशंकर शर्मा, कुलजीत सिंह, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अर्पण टॉक, यासमीन, उमेश साहू, राहुल सिंह, मिश्री लाल, फूल सिंह, डी के सैनी, निखिल बजाज,यामीन खान,मनोज गौतम, यशपाल पांचाल,अनिल जैन,राजेंद्र भारद्धाज,गौतम पपनेजा, महमूद खान और तमाम कांग्रेसी साथी उपस्थित थे |

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.