NEW DELHI/ YOGRAJ SHARMA/ AAJ KI DELHI
दक्षिण दिल्ली से पार्टी प्रत्याशी रामबीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में किया जनसभा को संबोधितरामलला विराजमान, इस बार की रामनवमी होगी खास
इस बार भाजपा 400 पार फिर से मोदी सरकार में दिल्ली की रहेगी शत प्रतिशत भागीदारी
दिल्ली,7 अप्रैल । भाजपा प्रदेश प्रभारी औमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को दक्षिण दिल्ली में चुनाव प्रचार का आगाज किया। दक्षिण दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार रामबीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। धनखड़ ने कहा की देश की पुकार भाजपा 400 पार फिर से मोदी सरकार।इसमें दिल्ली की रहेगी शत प्रतिशत भागीदारी। दिल्लीवासियों की कमल पर दी गई वोट दिल्ली की भ्रष्टाचार में लिप्त केजरीवाल सरकार को चोट देगी।
प्रदेश प्रभारी श्री धनखड़ ने कहा कि देश में तुष्टिकरण की राजनीति का अंत हो रहा है। भ्रष्ट राजनीति का अंत हो रहा है, परिवारवाद की राजनीति का अंत हो रहा है। यह देश के विकास की राजनीति का युग है। मोदी जी ने पिछले दस वर्षो में यह काम करके दिखाया है। हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया है। कश्मीर से धारा 370 खत्म की, द्वारका एक्सप्रेस वे जैसे रोड दिल्ली की मिले, रिकॉर्ड ढांचागत विकास हुआ। महिला उत्थान के अनेक कार्य हुए। देश की सीमाओं को मजबूत किया। रामलला। भव्य मंदिर में विराजमान हुए। मोदी जी ने शिक्षा, स्वास्थ्य पर फोकस किया। गरीब व्यक्ति तक इलाज पहुंचाया। धनखड़ ने कहा कि उपस्थित जनसमूह का उत्साह और जोश बता रहा है कि दिल्ली में फिर से सातों कमल खिलने वाले हैं। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारियों को सहन करने के मूड में नहीं है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी देश को आगे बढ़ा रहे है, दिल्ली और देश का मान सम्मान बढ़ाने में लगे हुए है दूसरी ओर आम आदमी पार्टी देश की राजधानी दिल्ली में कुछ शराब कारोबारियों के साथ मिलकर घोटाले करने में लगी रही। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम चलाकर राजनीति शुरू की थी और आज कांग्रेस के साथ ही मंच सांझा कर रही है, गठबंधन कर रही है। दिल्ली की जनता सब समझ चुकी है । आम आदमी पार्टी की आधी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद है। इनके मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री,मंत्री कह रहे हैं हम कुर्सी नहीं छोड़ेंगे, जेल से ही सरकार चलाएंगे। धनखड़ ने कहा की आम आदमी पार्टी लोकतान्त्रिक मूल्यों को भी भूल गई है। दिल्ली की समझदार जनता ने लोकसभा चुनाव में फिर से सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने का मन बना लिया है। और आगे आने वाले विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर करने का मन अभी से बना लिया है।
आगामी लोकसभा चुनाव मे भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयश्री दिलाने का आह्वान करते हुए धनखड़ ने कहा कि देशभर में राजनीतिक माहौल भाजपा के पक्ष में है। इसलिए सभी मान रहे हैं, कह रहे हैं, इस बार भाजपा 400 पार और फिर से मोदी सरकार।
धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ है। दूसरी तरफ मोदी जैसा सशक्त नेतृत्व है, जिसके नेतृत्व की क्षमता का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक अर्थ व्यवस्था बनाने का चुनाव है। भारत को आत्मनिर्भरता की ओर लेकर जाने का चुनाव है।
धनखड़ ने पार्टी प्रत्याशी रामबीर सिंह बिधूड़ी की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में दक्षिण दिल्ली की जनता के मजबूत पैरोकार होंगे। रामबीर को पार्टी और जनता ने जो भी जिम्मेदारी दी है , उसको बिधूड़ी ने पूरी ईमानदारी से निभाया है। रामबीर सिंह बिधूड़ी ने दिल्ली प्रदेश प्रभारी धनखड़ का स्वागत करते हुए कहा की दक्षिण दिल्ली का मतदाता बहुत समझदार है और मोदी जी के साथ है। कार्यक्रम में पहुंचने पर दिल्ली की सरदारी ने औम प्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान जयवीर राणा,सत्यप्रकाश राणा, इंदरजीत सहरावत, तेजेंद्र यादव,प्रदीप वत्स,प्रमोद चौधरी,रविंद्र गोदारा,अशोक शर्मा, प्रेम जाखड़ सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.