Saturday, July 6, 2024

राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने संभाली देहरा विधान सभा उपचुनाव की कमान


 हिमाचल प्रदेश की जनता का जनविरोधी कांग्रेस की सरकार से हुआ मोहभंग -- बोले धनखड़


 नई दिल्ली,    5 जुलाई। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने  देहरा विधानसभा की संगठनात्मक विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, सिद्धार्थन संगठन मंत्री , सांसद राजीव भारद्वाज , विपिन परमार प्रभारी, विधायक राकेश जमवाल  संयोजक, विधायक पवन काजल सह संयोजक सहित  पार्टी के लगभग आधा दर्जन विधायकगण मौजूद रहे।
 धनखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की समझदार जनता जनार्दन ने सभी चारों सीटों पर कमल खिलाकर पीएम मोदी  की नीतियों में विश्वास प्रकट किया है। उपचुनाव में भी सभी सीटों पर कमल खिलेगा । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार बना कर पछता रही है। अब कांग्रेस को चलता करने का मूड बना चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तर्ज पर मतदाताओं को अप्रोच करें।
 धनखड़ ने कहा कि बैठक में चुनाव प्रबंधन सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए  हर मतदाता तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि  उपचुनाव में पार्टी की जीत से कांग्रेस की जनविरोधी  सरकार  से हिमाचल प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी।
बॉक्स
राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने डॉ सतीश पूनिया को हरियाणा प्रभारी और  सांसद सुरेश सिंह नागर को सहप्रभारी का दायित्व मिलने पर बधाई और सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन में हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.