Saturday, September 7, 2024

आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय ने पुरजोर उठायी “विप्र कल्याण बोर्ड” की मांग

 


ब्राह्मण उत्पीड़न रोकने और जरूरतमंद ब्राह्मणों के उत्थान के लिए आशुतोष उपाध्याय ने शुरू किया राष्ट्रीय जनचेतना अभियान

 

लखनऊशुक्रवार 6 सितम्बर। आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय ने शुक्रवार छह सितम्बर को स्थानीय डीएलएफ स्थित फाउण्डेशन कार्यालय में संवाददाताओं को बताया कि उनकी सरकार से मांग है कि ब्राह्मण उत्पीड़न रोकने और जरूरतमंद ब्राह्मणों के उत्थान के लिए जल्द से जल्द “विप्र कल्याण बोर्ड” का गठन किया जाए। इसके लिए वह राष्ट्रीय स्तर पर जनचेतना अभियान का संचालन कर रहे हैं। आशुतोष उपाध्यायमहाराष्ट्र शासन के विशेष कार्यकारी अधिकारी और सक्रिय समाजसेवी हैं।

संवाददाताओं से रूबरू होते हुए आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय ने मुख्य रूप से आठ सूत्रीय मांगों पर चर्चा की। उनकी आठ सूत्रीय मांग है कि सरकार द्वारा विप्र कल्याण बोर्ड का गठन जल्द से जल्द किया जाए। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ब्राह्मण समाज भवन की स्थापना की जाए। ब्राह्मणों के परस्पर पारिवारिक द्वंद्वों का निदान किया जाए। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के जान-माल की हर हाल में सुरक्षा की जाए। ब्राह्मणों के जमीन से जुड़ें विवादों का जल्द से जल्द निस्तारण कर उन्हें न्याय दिलवाया जाए। गरीब ब्राह्मणों को शिक्षारोजगार और चिकित्सा सुनिश्चित करवायी जाए। ब्राह्मणों के साथ किसी तरह से सामाजिक भेदभाव  किया जाए। आठवीं और अंतिम मांग के तहत आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट के तहत गलत मंतव्य से फंसाये गए ब्राह्मणों का उत्पीड़न रोका जाए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को संगठित करने के लिए वह राष्ट्र व्यापी अभियान का संचालन कर रहे हैं। उनके अनुसार अब जरूरी हो गया है कि ब्राह्मण जागरुक हो और संगठित हो। इस अभियान में कबीर जी महाराज सनातन फाउण्डेशन के सत्यम गुरुजीमानवाधिकार सुरक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज मिश्राआर्यन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज द्विवेदी सहित करुणा शंकर तिवारीराम उग्र शुक्लातुलसीराम मिश्राधर्मेंद्र त्रिपाठीयोगेश मिश्राअभिषेक त्रिपाठीक्रांति दुबेपवन पांडेआशुतोष त्रिपाठीविश्वनाथ शर्मागोपाल रायक्रान्ति दुबेसेनानीजी,  अविरल अग्निहोत्रीआशीष कुमार पांडे सहित अन्य शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.